खत्म हुआ मतदान का दौर

लगभग एक माह तक पूरी तरह से थका देने वाला लोक सभा चुनाव का कार्यक्रम अब समाप्त हो गया। चुनाव आयोग के अनुसार चुनाव शांतिपूर्ण हुए जबकि नक्सल प्रभावित इलाकों में कुछेक हिंसा की वारदातें हुई जिसमे कई लोग मारे गए। भारत के चुनावी इतिहास के पन्ने को अगर पलट कर देखा जाए तो एक बात गौर करने वाली है की भारत में दिनोदिन चुनावों में हो रही हिंसा में कमी आई है जोकि एक लोकतान्त्रिक देश के लिए काफी बेहतर है। एक बात और ध्यान देने वाली है की इस चुनाव प्रक्रिया में उन वर्गों की भागीदारी में भी वृद्धि देखी गई है जो पहले के चुनाव में हाशिए पर रहा करते थे। इस वृद्धि के लिए चुनाव आयोग की सक्रियता आख़िर सफल हुई और इसका श्रेय भी काफी हद तक चुनाव आयो़ग को जाता है। इस चुनाव में उन राजनैतिक संगठनों और ताकतों का भी इसमें सकारात्मक योगदान है, जिन्होंने पिछडों, दलितों व स्त्रियों को लोकतंत्र में ज्यादा महत्वपूर्ण व सक्रिय बनाया है। इससे साफ़ जाहिर होता है की हमारा देश लोकतान्त्रिक व्यवस्था को बेहतर और प्रभावशाली बनाने की प्रक्रिया में आगे बढ़ रही है। लेकिन इसके बावजूद भी इस चुनाव में कुछ कमिया और सवाल देखे जा सकते है जिसका समाधान दूंढ़ लेना लोकतान्त्रिक व्यवस्था को बेहतर और प्रभावशाली बनाने की प्रक्रिया में मददगार साबित होगा। वह समस्या है कि हमारे चुनाव छेत्र बहुत बड़े होते है और चुनाव में प्रचार के लिए समय बहुत होता है। ऐसी स्थिति में उम्मीदवार वोटरों के बीच ज्यादा संपर्क नही बना पाते है। जिसकी वजह से उम्मीदवार जनसंपर्क का दूसरा विकल्प पैसे में ढूंढता है। एक ऐसे व्यवस्था के बारे में सोचना होगा जिससे जनता और उम्मीदवार के बीच सीधा संपर्क हो सके। और जिससे धन और बल दोनों का प्रभाव भी कम हो सकता है। अधिकतर देखा गया है की लोक सभा के चुनाव में स्थानीय मुद्दे महत्वपूर्ण न होकर केंद्रीय मुद्दे ज्यादा हावी होते है। पूरे देश में विकास केंद्रीय मुद्दा बनता जा रहा है। जबकि स्थानीय और केंद्रीय मुद्दों के बीच की दूरिया भी धुंधली होती जा रही है। चुनाव में सभी वर्गों की भागीदारी बढ़ रही है और इस भागीदारी को और सरल बनने से लोकतंत्र और मजबूत बनेगा। चुनावों में उम्मीदवार और मतदाता के बीच जितना सरल तरीके से सम्पर्क होगा धन और बल की आवश्यकता उतनी ही कम होगी। चुनाव आयोग के सखत रवैये के बावजूद, सीधा संपर्क नही हो पाने के कारन भी पैसे का चलन बढ़ा है। फिलहाल लोकतंत्र के इतने मजबूत होने से हम ऐसे कुछ जटिल समस्याओ के बारे में सोच विचार सके।

तीसरे मोर्चे की वास्तविकता : स्वप्न, हकीकत या छलावा

१५वीं लोकसभा चुनाव की तिथि निर्धारित होते ही तीसरे मोर्चे के गठन का भी ऐलान कर दिया गया। तीसरे मोर्चे के लिए चलाया जा रहा अभियान गति पकड़ रहा है। तीसरे मोर्चे का सपना कोई नया नही है। एक विचार के तौर पर यह स्थापना जनता को काफ़ी आकर्षित भी करती है की देश में एक ऐसा मंच बने जो उन सभी मुश्किलों से मुक्त हो जिसके लिए कांग्रेस पूरे देश में जानी जाती है। और साथ ही भाजपा की तरह संघ और साम्प्रदायिकता की कोई छाया भी न पड़े। कांग्रेस और भाजपा देश की राजनीति की दो ऎसी हकीक़त है जिसके आस-पास ही पिछले कुछ वर्षो से भारतीय राजनीति ध्रुवीकरण है। तीसरे मोर्चे की कल्पना इन दोनों से अलग एक सुनहरा व सुव्यवस्थित देश बनाने की है। लेकिन जाहिर सी बात है की इसके लिए जो भी महारथी आयेंगे वो भी किसी स्वर्ग से नही बल्कि इन दोनों ध्रुवों के आस-पास घूमने वाले महारथी ही होंगे जो दिल्ली की सत्ता में अपनी हिस्सेदारी या अपने जुगाड़ तलाश रहे होंगे। इसमें बहुत से ऐसे भी होंगे समय के नजाकत को देखते हुए पाला भी पलट सकते है।

जन्मदिन एक दिवस अनेक

उत्तर प्रदेश में आज का दिन काफ़ी महत्वपूर्ण है क्योकि आज बहुजन समाज पार्टी की अध्यछ व उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती का ५३वाजन्मदिन जो है जिसे कई मायनो में याद रखा जाएगा। पिछले कई महीनो से बहन मायावती के जन्मदिन की तैयारिया चल रही थी। जबकि पार्टी के अन्य नेता का कहना है की इस बार मुंबई में हुए आतंकी हमलो की वज़ह से बहन जी अपना जन्मदिन बड़े ही सादगी से मनाएगी। मायावती प्रत्येक वर्ष अपना जन्मदिन बड़े धूम धाम से मनाती है लेकिन इस बार माहौल जरा हट के था। प्रत्येक वर्ष बहन जी के जन्मदिन अवसर पर उनके पार्टी के कार्यकर्ता व तमाम प्रतिष्ठित लोग शामिल होते है। लेकिन इस बार उनका जन्मदिन मनाने वालों में उनके समर्थकों के साथ उनके विरोधी पार्टी वाले भी शामिल थे। हा, ये बात अलग है की उनका जन्मदिन मनाने का अंदाज़ अलग था। विरोधियो को तो एक मौका चाहिए चाहे वो जन्मदिन का अवसर हो या कोई और मौका। किसी ने ये मौका गवाया नही। और इसी का फायदा उठा कर विपछी दलों ने प्रदेश में जगह जगह जम कर बवाल काटा। विपछी दलों का आरोप है की बहन जी अधिकारियो, ठेकेदारों, दुकानदारों व आम जनता से पार्टी के नाम पर जबरन चंदा वसूलती है और उस भारी भरकम चंदे से अपना जन्मदिन समारोह खूब धूम धाम से मनाती है। इस चंदे की वज़ह से पैदा हुए फजीहत ने भले ही बहन जी की कुछ दिनों की रातें हराम कर दी हो लेकिन इस चंदे की वज़ह से एक अभियंता के परिवार के दिन का सुकून और रातों की चैन गायब हो गई है। गौरतलब है की दिसम्बर के महीने में पार्टी के एक विधायक शेखर तिवारी ने पी डब्ल्यू दी के अभियंता एम् के गुप्ता की हत्या कर दी थी। मीडिया की कारवाई से ये बात सामने उभर कर आई की पार्टी के विधायक शेखर तिवारी ने पी डब्ल्यू दी के अभियंता एम् के गुप्ता की हत्या इसलिए कर दी गई क्यों की अभियंता ने बहन जी के जन्मदिन के लिए वसूले जा रहे चंदे को देने में असमर्थता दिखाई थी। और इस घटना का सीधे तौर पर बहन जी के जन्मदिन के लिए जुटाए जा रहे चंदे से जोड़ा गया। बहन जी के जन्मदिन के इस मौके को राजनीतिक दलों ने खूब भुनाया । सभी दलों ने तरह से तरह से सरकार के प्रति अपना गुस्सा और विरोध जताया। किसी ने थू- थू दिवस तो किसी ने धिक्कार दिवस तो किसी ने शोषित व खुनी दिवस के रूप में मनाया। विपछि दलों ने जन्मदिन जैसे भी मनाया हो इससे बहन जी को कोई फर्क नही पड़ता। इसके विपरीत बहन जी ने अपना जन्मदिन 'विपछि दल धिक्कार दिवस' के रूप में मना कर विपछि दलों को करारा जवाब दिया है।

Millets Benefits for Heart: हृदय रोगों को दूर करने में रामबाण है मिलेट्स

हृदय रोगों को दूर करने में रामबाण है मिलेट्स मिलेट्स (Millets) हमारे लिए एक बहुत ही स्वस्थ खाद्य हैं। ये भारतीय खाद्य पदार्थ हैं, जो कि पौष्...