Diwali 2022 की तिथि को लेकर भ्रम, यहां जानिए सही तिथि के साथ लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

Diwali 2022 हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली मनाई जाती है। इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की पूजा की जाती है। शास्त्रों में दिवाली को सुख समृद्धि प्रदान करने वाला त्यौहार माना गया है। मान्यता के अनुसार दिवाली के दिन माता लक्ष्मी अपने भक्तों के घर आकर उन्हें धन-धान्य का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। दिवाली से पहले धनतेरस मनाया जाता है। 

Diwali 2022 त्यौहार की तिथि को लेकर भ्रम 

सुख समृद्धि प्रदान करने वाले दिवाली त्यौहार की तिथि को लेकर इस वर्ष असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में दिवाली का त्यौहार किस दिन मनाएं लोगों में भ्रम बना हुआ है। आइये जानते हैं दीपावली की सही तिथि के साथ लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि के बारे में। 


Diwali 2022 का शुभ मुहूर्त 

2022 में कार्तिक मास की अमावस्या तिथि 24 और 25 अक्टूबर दो दिन पड़ रही है। हालांकि 24 अक्टूबर को प्रदोष काल में अमावस्या तिथि होने के कारण दीपावली पर्व 24 अक्टूबर को ही मनाया जाएगामें। अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर सायंकाल 5 बजकर 27 मिनट से प्रारंभ होकर 25 अक्टूबर सायंकाल 4 बजकर 18  को समाप्त होगी।

Millets Benefits for Heart: हृदय रोगों को दूर करने में रामबाण है मिलेट्स

हृदय रोगों को दूर करने में रामबाण है मिलेट्स मिलेट्स (Millets) हमारे लिए एक बहुत ही स्वस्थ खाद्य हैं। ये भारतीय खाद्य पदार्थ हैं, जो कि पौष्...