लो एक और बम धमाका

हर बार की तरह २६ नवम्बर 2008, बुधवार की रात को साढ़े नौ बजे एक बार फिर मुंबई में बम ब्लास्ट का कहर टूटा । भारत में बम ब्लास्ट कोई नई बात नही है और देशवासी भी इसके अब आदि हो गए है। बस नया है तो आतंक का नया तरीका। इससे पहले भी आतंकियों ने आतंक फैलाये है लेकिन इस बार इरादा कुछ और है। पहले की तरह बाज़ार में ब्लास्ट न करके इस बार वो सेना से दो दो हाथ करने के मूड में आए है। कहा जा रहा है की भारत में हुए अब तक जितने भी धमाके हुए है उनमे ये सबसे ज्यादा डरावना व भयानक है। अगर पूरे विश्व के आतकवादी गतिविधियों व बम धमाको पर नजर डाले तो यह अमेरिका के ९/११ घटना की याद दिलाता है। वाकई इन आतंकवादियों ने तो हद ही कर दी है। २६ नवम्बर की रात मुंबई में जो घटना घटी वो दिल दहला देने वाला मंजर था । समुद्री रास्ते से भारी तादाद में आए ये आतंकवादी अत्याधुनिक ऐके-४७ व ग्रेनेड से लैस थे इन आतंवादियों ने मुंबई के हाई प्रोफाइल एरिया में घुस कर दस जगहों पर विस्फोट कर मासूम व बेगुनाह लोगो पर ताबड़तोड़ गोलिया चलाई और सैकड़ो लोगो की जान लेली। आतंकवादियों ने मुंबई के सबसे पुराने होटल ताज होटल व ओबेरॉय होटल में घुस कर विदेशी सैलानियों व पर्यटकों पर जो जुल्म किए वो इंसानियत को शर्मसार कर देती है। मीडिया के जरिये इस घटना का ताजा हाल पूरी दुनिया तक पहुच रहा था। ख़बर पाते ही मुंबई पोलिश सतर्क हो गई और जगह जगह नाके बंदी और जांच शुरू हो गई। अब तक देश के सबसे बड़े इस आतंकी घटना को अगर भारत का ९/११ कहा जाए तो कोई ग़लत नही होगा। इस आतंकी घटना को खत्म करने एन एस जी के जवान व अर्धसैनिक बलों की मदद ली गई। आतंकवादियों से मुठभेड़ में ऐटीएस के चार आला अफसर समेत १४ पुलिशकर्मी शहीद हो गए जिसमे ऐटीएस प्रमुख हेमंत करकरे भी शामिल थे। भारत की जनता उन राजनेताओ से यह पूछना चाहती है की आतंकवाद की यह लड़ाई हम कब तक लड़ते रहेंगे। अगर हम इस घटना पर ध्यान दे भारत को कई समस्याओ से दो चार होना पड़ सकता है जैसे हमला होते ही इंग्लैंड ने भारत दौरा बीच में ही रद्द कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने भी भारत आने पर आपत्ति जताई है वही भारत में होने वाले चैंपियंस ट्राफी भी निरस्त कर दी है। पर्यटन की दृष्टि से यह घटना भारत आने वाले उन विदेशी पर्यटको को भी प्रभावित करेगा जो हर साल भारी संख्या यहाँ में आते है। हम सभी राजनीतिक दलों से उम्मीद करते है की देश की इस दुखद परिस्थिति में लोगो का साहस बढाये न की इस पर राजनीति करे और जल्द से जल्द विकराल रूप लेती इस समस्या का हल निकाले।



Millets Benefits for Heart: हृदय रोगों को दूर करने में रामबाण है मिलेट्स

हृदय रोगों को दूर करने में रामबाण है मिलेट्स मिलेट्स (Millets) हमारे लिए एक बहुत ही स्वस्थ खाद्य हैं। ये भारतीय खाद्य पदार्थ हैं, जो कि पौष्...